देश की खबरें | बेंगलुरु में तीन गायों के थन काटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कॉटनपेट पुलिस ने सोमवार को तीन गायों के थन काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 13 जनवरी बेंगलुरु में कॉटनपेट पुलिस ने सोमवार को तीन गायों के थन काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी सैयद नसरू ने रविवार तड़के चामराजपेट के विनायकनगर में गायों के थन काट दिए थे।
आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि नसरू ने जब अपराध को अंजाम दिया उस वक्त वह नशे में था।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को मामले को सुलझाने का निर्देश दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की कि अगर अपराधियों को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो वह ‘काली संक्रांति’ मनाएगी।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और इसे ‘जिहादी मानसिकता’ का प्रदर्शन बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

