एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बागपत जिले में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्‍यक्ति की मौत, दो घायल

बागपत जिले के छपरौली कस्‍बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्‍य घायल हो गये.

UP Shocker: बागपत जिले में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्‍यक्ति की मौत, दो घायल
Death Representative (Photo Credit: PTI)

बागपत (उप्र), 24 मई: बागपत जिले के छपरौली कस्‍बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्‍य घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छपरौली कस्‍बे में मंगलवार देर रात दो पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गये. यह भी पढ़ें: Kerala Shocker: कन्नूर में दंपति व तीन बच्चे मृत मिले

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों से लैस लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि इस घटना में गहरी चोट लगने से गजेन्‍द्र (42) नामक व्‍यक्ति की मौत हो गयी तथा अश्‍वनी और भूदेव नामक व्‍यक्ति घायल हो गये. शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार करीब एक साल पहले गजेन्द्र और कस्बा के ही एक अन्‍य निवासी मोनू के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था और तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).