देश की खबरें | दिल्ली के नबी करीम इलाके में दरगाह की दीवार ढहने से एक की मौत दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक ‘दरगाह’ की दीवार गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक ‘दरगाह’ की दीवार गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी रहमत (35) के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चलाने वाला रहमत दीवार के नीचे बने एक अस्थायी आवास में रहता था।
हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है।
अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

