एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में घर की छत गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक मकान की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में घर की छत गिरने से एक की मौत, तीन घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी दक्षिणपूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक मकान की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह मकान एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित था। यह घटना उस समय हुई जब तीन मंजिला इमारत की छत पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था ।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार दमकल की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं ।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर 12.05 बजे सूचना मिली कि मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि इमारत की छत पर कुछ वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी छत का एक हिस्सा ढह गया ।

घायल हरीश रौतेला (मालिक), खलील और शिवम को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया । बाद में पता चला कि मदनपुर खादर का रहने वाला धर्मबीर मलबे के नीचे फंस गया है।

धर्मबीर को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

पुलिस ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।

सरिता विहार थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, मृतक के शव को एम्स मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).