देश की खबरें | विशाखापट्टनम में फार्मा कंपनी में लगी आग में एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां के निकट परवाड़ा स्थित फार्मा सिटी में एक दवा बनाने की एक कंपनी में लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विशाखापट्टनम, 14 जुलाई यहां के निकट परवाड़ा स्थित फार्मा सिटी में एक दवा बनाने की एक कंपनी में लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस हादसे में तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राजस्थान के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया.
राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
गंभीर रूप से जख्मी कर्मचारी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सोमवार रात को लगी इस आग में 30 फीसदी जल गया था।
घटनास्थल पर सीनियर केमिस्ट श्रीनिवास राउस का शव इकाई के अंदर जली हुई हालत में मिला था।
स्थानीय पुलिस उपायुक्त सुरेश बाबू के अनुसार इकाई के एक रिएक्टर में आग पकड़ने से आग लग गई।
उन्होंने कहा,"दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।"
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने चार घंटे की मेहनत के बाद मंगलवार सुबह आग की लपटों पर काबू पा लिया।
यह दुर्घटना तटीय अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना में हुई जो रामकी सॉल्वेंट्स की एक इकाई है ।
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इथेनॉल विलायक का शोधन करते समय आग लगी होगी।
पिछले महीने, फार्मा सिटी की एक अन्य कंपनी में गैस रिसाव की घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)