विदेश की खबरें | अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके में एक की मौत, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा कि उसने रविवार को शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए विस्फोटक उपकरण से धमाका किया और इसमें घायल और मारे गए लोगों की संख्या 13 बताई।
आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा कि उसने रविवार को शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए विस्फोटक उपकरण से धमाका किया और इसमें घायल और मारे गए लोगों की संख्या 13 बताई।
पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने सोमवार को काबुल शहर के पश्चिमी हिस्से में बम धमाके की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि विस्फोट दश्ते बराची इलाके में हुआ और पुलिस जांच में जुटी है।
काबुल के दश्ते बराची क्षेत्र को आईएस के सहयोगी संगठनों द्वारा बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है। इन संगठनों ने स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों पर कई बार हमले किए हैं। इतना ही नहीं, देश के उन अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया जहां शिया रहते हैं।
अगस्त 2021 में जब अमेरिका और अन्य सैनिकों ने अफगानिस्तान से वापसी की, तब से आईएस तालिबान का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहा है। आईएस आतंकवादियों ने काबुल और देश के अन्य हिस्सों में हमले किए हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

