विदेश की खबरें | दक्षिणी कैलिफोर्निया में गोलीबारी में एक शख्स की मौत, आठ घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लॉस एंजिलिस के सर्जेंट एक्विनो थॉमस ने बताया कि सैन बर्नांडीनो पुलिस अधिकारियों को ‘स्ट्रिप मॉल लाउंज’ के बाहर पार्किंग क्षेत्र में एक शव मिला, जिस पर गोली के निशान थे। इस मॉल में पार्टी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर भी दिया गया था।
लॉस एंजिलिस के सर्जेंट एक्विनो थॉमस ने बताया कि सैन बर्नांडीनो पुलिस अधिकारियों को ‘स्ट्रिप मॉल लाउंज’ के बाहर पार्किंग क्षेत्र में एक शव मिला, जिस पर गोली के निशान थे। इस मॉल में पार्टी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर भी दिया गया था।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतक की शिनाख्त एलन ग्रेशम (20) के तौर पर की गई है।
थॉमस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए आठ लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उनकी चोटें जानलेवा नहीं लग रही हैं।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया और एक को चोरी की बंदूक रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान नहीं की गयी है।
बयान के अनुसार, हुक्का लाउंज के अंदर बहस के बाद कम से कम दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई और लोग पार्किंग क्षेत्र में भाग गए, जहां और गोलियां चलायी गयीं।
एपी गोला शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

