नयी दिल्ली, पांच मई पूर्वोत्तर दिल्ली में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी जिसमें 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
मीत नगर इलाके में सोमवार रात लगभग आठ बजे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का उसके पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि घटना में पांच लोग चोटिल हुए हैं। घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल राजीव, उसके भाई संजय और कांस्टेबल के एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल सीलमपुर पुलिस थाने में तैनात था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY