विदेश की खबरें | यूक्रेन के संग्रहालय पर रूसी सैन्य बलों के हमले में एक की मौत, 10 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी सेना ने खारकीव क्षेत्र में कुपियांस्क के संग्रहालय पर हमला करने के लिए एस-300 वायु रक्षा मिसाइल का इस्तेमाल किया।
रूसी सेना ने खारकीव क्षेत्र में कुपियांस्क के संग्रहालय पर हमला करने के लिए एस-300 वायु रक्षा मिसाइल का इस्तेमाल किया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घटनास्थल से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें आपातकालीन सेवा के कर्मियों को नुकसान का पता लगाते हुए और क्षतिग्रस्त इमारत को दिखाया गया है।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘आतंकी देश हमें पूरी तरह बर्बाद करने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति, हमारे लोगों पर निरंतर हमले किए जा रहे हैं।’’
खारकीव के क्षेत्रीय गर्वनर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सात लोगों को मामूली चोट आई। उन्होंने कहा कि मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। सिनेहुबोव ने कहा कि आपात सेवा के कर्मी फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
हमले के शुरुआती दिनों में रूसी सेना ने कुपियांस्क पर कब्जा कर लिया था लेकिन सितंबर में यूक्रेन की सेना ने इस पर फिर से नियंत्रण बना लिया। यूक्रेन की सेना पश्चिमी देशों से हथियारों की नयी आपूर्ति और सैनिकों को मिले प्रशिक्षण के कारण जवाबी हमले तेज कर रही है।
यूक्रेन की सैन्य खुफिया सेवा के प्रमुख जनरल किरिलो बुदानोव ने जवाबी हमले को यूक्रेन के आधुनिक इतिहास में महत्वपूर्ण लड़ाई करार देते हुए कहा कि इससे देश कई अहम हिस्सों पर फिर से नियंत्रण स्थापित करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

