Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया.
जम्मू, 19 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजौरी के पुलिस अधीक्षक नबी कासबा ने बताया कि मुठभेड़ जारी है. यह भी पढ़ें : पिंजरे से सीबीआई रूपी तोते को आजाद करे केंद्र : मद्रास हाईकोर्ट
यह इस इलाके में अगस्त में हुई मुठभेड़ की दूसरी घटना है. थानामंडी क्षेत्र में छह अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

