देश की खबरें | दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में एक कर्मचारी घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 नवंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों में से एक ने पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोप पंप पर ‘सुपरवाइजर’ के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी पेट में छर्रे लगने के कारण घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग पेट्रोप पंप पर आए और उनमें से एक ने बाहर से कार्यालय के केबिन पर 16 गोलियां चलायीं और फिर एक मोटरसाइकिल पर सवार लोग गोकुलपुरी तथा दूसरी पर सवार लोग लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गए।’’
उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी के कारण यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

