एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

इंफाल, 13 फरवरी मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे पुखाओ शांतिपुर में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि उसे इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रविवार रात से पुखाओ और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भिड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).