एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ‘टेनेसी यूनिवर्सिटी’ के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, नौ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘मेट्रो नैशविले’ पुलिस के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि ‘टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी’ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के बाद शाम करीब पांच बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

विदेश की खबरें | ‘टेनेसी यूनिवर्सिटी’ के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, नौ लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘मेट्रो नैशविले’ पुलिस के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि ‘टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी’ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के बाद शाम करीब पांच बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि कारतूसों के खोखे से पता चलता है कि विश्वविद्यालय परिसर के पास सड़क पर दोनों समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर साझा बयान में बताया गया है कि गोलीबारी की घटना में 24-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं।

एरॉन ने बताया कि घायलों में तीन किशोर भी शामिल हैं, जिनमें से दो की उम्र 12 वर्ष और एक की 14 वर्ष है। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ब्रुक रीज ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस घटना में घायल हुए कुछ लोग गोलीबारी करने में शामिल थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).