एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में एक सबवे स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रॉन्क्स में एक प्लेटफॉर्म पर हुई जब शहर के सभी स्टेशन पर स्कूल से आ रहे बच्चों की भीड़ होती है।

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में एक सबवे स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रॉन्क्स में एक प्लेटफॉर्म पर हुई जब शहर के सभी स्टेशन पर स्कूल से आ रहे बच्चों की भीड़ होती है।

पुलिस ने बताया कि घटना में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। घायलों में 14 साल की लड़की और 15 साल का लड़का तथा 28, 29 और 71 साल के तीन व्यक्ति शामिल हैं। ऐसी जानकारी है कि कुछ पीड़ित विवाद में शामिल थे और अन्य लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। घायलों में से चार को गंभीर चोटें आयी हैं।

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के ट्रांजिट प्रमुख माइकल केम्पर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘आज हुई घटना एक ट्रेन में दो समूहों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है।’’

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो गोलीबारी शुरू हो गयी।

केम्पर ने बताया, ‘‘दरवाजे खुले और समूह में शामिल कम से कम एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चलायी। लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे तथा प्लेटफॉर्म पर और गोलियां चलायी गयीं।’’

घटनास्थल से फरार हुए कम से कम एक हमलावर की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).