Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 67 घायल
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उधमपुर/जम्मू, 3 अक्टूबर : जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि बस मुंगरी खोर गली से उधमपुर शहर जा रही थी. बस जैसे ही क्रीमाची मानसर पहुंची, एक घुमावदार मोड़ से गुजरने के दौरान ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा. यह भी पढ़ें : नोएडा: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
अधिकारियों ने बताया कि वाहन पलटकर 40 फुट नीचे जा गिरा. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकतर छात्र और कार्यालय जाने वाले यात्री हैं जिनकी हालत स्थिर है.
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\