एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | काबुल में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 59 लोग घायल: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काबुल के आपातकालीन अस्पताल ने एक ट्वीट में कहा कि अस्पताल में एक शव लाया गया है और 59 लोगों का इलाज किया गया, जिनमें से 30 घायलों को बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल ने घायलों को आई चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विदेश की खबरें | काबुल में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 59 लोग घायल: अधिकारी

काबुल के आपातकालीन अस्पताल ने एक ट्वीट में कहा कि अस्पताल में एक शव लाया गया है और 59 लोगों का इलाज किया गया, जिनमें से 30 घायलों को बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल ने घायलों को आई चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

तालिबान की काबुल पुलिस के एक प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि विस्फोट एक संभावित चोर द्वारा फेंके गए हथगोले के कारण हुआ, जो इलाके में मुद्रा बदलने वालों को लूटना चाहता था। उन्होंने बताया कि 10 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की संख्या में अंतर पर उन्होंने तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

जादरान ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

‘एसोसिएटेड प्रेस टीवी’ पर घायलों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के दृश्य दिखाए गए। कारोबारी वैस अहमद ने कहा कि धमाका एक बाजार के अंदर हुआ जहां मुद्रा बदलने का काम होता है। हालांकि, विस्फोट के वक्त बाजार बंद था।

कई महीनों बाद अफगानिस्तान में यह विस्फोट हुआ है। अगस्त में सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी है। तालिबान के जवान शहर भर में दर्जनों चौकियों पर तैनात हैं।

तालिबान के सामने सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक स्टेट समूह से है जिसे इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रॉविन्स (आईएस-के) नाम से जाना जाता है। एक बयान में, आईएस ने कहा कि शनिवार देर रात उसने काबुल में तालिबान के एक वाहन को निशाना बनाया, जिसमें गाड़ी में सवार सभी लोग मारे गए। हालांकि, तालिबान शासकों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

आईएस के बयान में पश्चिमी हेरात प्रांत में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट का भी दावा किया है। हेरात में किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है और आईएस अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर दावे करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).