New Zealand Bus Accident : न्यूजीलैंड में विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत, 13 घायल
म्बुलेंस सेवा ने बताया कि ‘नॉर्थ आईलैंड’ के वाइकाटो क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. तीनों वाहनों की टक्कर का कारण पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण राजमार्ग पर हुई घटना के वक्त मौसम ठीक था.
एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि ‘नॉर्थ आईलैंड’ के वाइकाटो क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. तीनों वाहनों की टक्कर का कारण पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण राजमार्ग पर हुई घटना के वक्त मौसम ठीक था.
न्यूजीलैंड की पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई इस छोटी बस में चालक के अलावा 11 विदेशी पर्यटक थे जबकि अन्य दो वाहनों में तीन लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : हिंद-प्रशांत को व्यापक सहयोगात्मक दृष्टिकोण की जरूरत, जी7 बन सकता है भागीदार: जयशंकर
अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि पर्यटक किस देश से थे, या मरने वाला व्यक्ति किस वाहन में यात्रा कर रहा था. सेंट जॉन एम्बुलेंस के अनुसार, घायल लोगों को हवाई और सड़क मार्ग से ‘नॉर्थ आईलैंड’ के अस्पतालों में पहुंचाया गया. घटना के बाद हैमिल्टन शहर से 50 किलोमीटर दूर ग्रामीण राजमार्ग के दुर्घटना स्थल पर सड़क बंद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

