देश की खबरें | सत्र में एक दिन का प्रश्नकाल होगा पहली बार निर्वाचित विधायकों के नाम : विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र में एक दिन के प्रश्नकाल में सभी 25 तारांकित प्रश्नों को पूछने का अधिकार पहली बार निर्वाचित विधायकों को देने का निर्णय लिया गया है। इस नई परंपरा के तहत बजट सत्र में 15 मार्च को प्रश्नकाल में सिर्फ नए विधायक ही प्रश्न पूछ सकेंगे।

भोपाल, पांच मार्च मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र में एक दिन के प्रश्नकाल में सभी 25 तारांकित प्रश्नों को पूछने का अधिकार पहली बार निर्वाचित विधायकों को देने का निर्णय लिया गया है। इस नई परंपरा के तहत बजट सत्र में 15 मार्च को प्रश्नकाल में सिर्फ नए विधायक ही प्रश्न पूछ सकेंगे।

गौतम ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में संवाददाताओं को बताया, ‘‘15 मार्च को प्रश्नकाल के दौरान सभी 25 तारांकित (जिन पर सदन में चर्चा होती है) प्रश्न पहली बार चुने गये विधायकों के हिस्से में होंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से नए विधायकों को सरकार से सवाल-जवाब का मौका मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ विधायकों को प्रति प्रश्न करने की अनुमति भी नहीं होगी। इससे नये विधायकों में सदन में अपनी बात रखने के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सदन की कार्यवाही के बारे में सीखेंगे भी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक सत्र में एक दिन ऐसा होगा।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में तारांकित प्रश्नों की हमारी सीमा 25 की है। एक दिन में अक्सर 10 से ज्यादा प्रश्न होते नहीं हैं। इसमें भी कई बार ऐसा होता है कि अनुपूरक प्रश्नों के कारण अन्य लोगों को मौका नहीं मिल पाता है।

नवाचार के लिए जाने जाने वाले गौतम ने कहा कि यदि किसी नये विधायक का प्रश्न लगा हुआ है तो ‘‘मैं बार-बार वरिष्ठ विधायकों को टोकता हूं कि उसे बिना मदद के बोलने दें। उसे मदद करने की आवश्यकता नहीं है। जब वह खुद बोलेगा तभी तो सीखेगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे भी काम नहीं चल रहा है। कई बार लॉटरी में नये विधायकों का नंबर ही नहीं आता।

गौतम ने कहा, ‘‘इसलिए हमने यह तय किया है कि एक दिन पूरा प्रश्नकाल, सभी 25 सवाल पहली बार चुन कर आये हुए विधायकों के होंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में उठाने के लिए एक दिन में 150 से 200 विधायकों के प्रश्न आते हैं, जिनमें से लॉटरी से सवालों को चुना जाता है।

गौतम ने बताया, ‘‘इसलिए मैंने कहा कि सत्र में एक दिन वरिष्ठ विधायकों के प्रश्न छांट कर अलग कर दो और पहली बार के विधायकों के प्रश्नों में से ही लॉटरी से 25 विधायकों के प्रश्न तारांकित के लिए निकालेंगे। मैं इस महीने 15 तारीख को कर रहा हूं। पूरे सत्र में एक दिन होगा। ट्रायल कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि विधायकों को सदन में संरक्षण देना अध्यक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है।

मालूम हो कि सत्र की प्रत्येक बैठक के दिन प्रश्नकाल के लिए एक घंटे का समय निर्धारित है।

जब उनसे सवाल किया गया कि लोकसभा एवं राज्यसभा के अलावा कई राज्यों में विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता है, लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं क्यों नहीं रहा है, तो इस पर गौतम ने कहा कि हम इसपर प्रयास कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\