देश की खबरें | योग दिवस पर मेरे साथ सूर्य नमस्कार करने के लिए एक करोड़ लोगों के जुड़ने की उम्मीद : प्रह्लाद पटेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके साथ सूर्य नमस्कार करने में एक करोड़ लोग शामिल होंगे।
नयी दिल्ली, 20 जून केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके साथ सूर्य नमस्कार करने में एक करोड़ लोग शामिल होंगे।
कोविड-19 महामारी के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी.
दुनिया भर में योग दिवस का आयोजन 2015 से हर साल 21 जून को किया जाता रहा है। पहली बार इसका आयोजन डिजिटल होगा।
इस साल योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है और लोग 21 जून को सुबह सात बजे इसमें डिजिटल माध्यम से भाग ले सकेंगे।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पटेल ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैं पुराना किला पर सूर्य नमस्कार करुंगा और मैं सभी आग्रह करता हूं कि अपने-अपने घरों पर मेरे साथ सूर्य नमस्कार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को योग दिवस का उपहार दिया है और हमें अपने दैनिक जीवन में योग करना चाहिए।’’
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी डाला और सभी से अपने सूर्य नमस्कार के वीडियो संबंधित हैशटैग पर साझा करने को कहा ताकि यह एक जन आंदोलन बन सके और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़े।
पटेल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2020 पर मेरे साथ सूर्य नमस्कार करने के लिए करीब एक करोड़ लोग जुड़ेंगे।’’
इस बीच संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय का समर्थन करने के लिए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरू में योगाभ्यास करेंगे और उनके साथ फिटनेस विशेषज्ञ सपना व्यास भी होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)