Assam: असम में ट्रेन से एक करोड़ की हेरोइन बरामद, एक धरा गया
असम के कार्बी आंगलांग जिले में ट्रेन में यात्रा करने वाली एक महिला के पास से मंगलवार को एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गयी. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.
दीफू, 29 जून : असम के कार्बी आंगलांग जिले में ट्रेन में यात्रा करने वाली एक महिला के पास से मंगलवार को एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गयी. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि जिले के बोकजाना इलाके में लम्बडिंग-तिनसुकिया पैसेंजर ट्रेन में नियमित जांच के दौरान 232 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जो साबुन के 20 बक्सों में छिपा कर रखे गये थे . यह भी पढ़ें : Udaipur Tailor Death: पूरे राजस्थान में इंटरनेट बंद, 7 थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू
उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वह तिनसुकिया इलाके के चाय बागान क्षेत्र की रहने वाली हैं और ट्रेन के दिव्यांग कंपार्टमेंट में यात्रा कर रही थीं. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Assam Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव
BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
\