कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की Covid-19 संक्रमण से हुई मौत, राज्य में 900 से अधिक पुलिसकर्मी महामारी से संक्रमित
कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण से यहां के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल कृष्ण कांत बर्मन की शुक्रवार को मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 270 से अधिक पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में संक्रमण का उपचार चल रहा है.
कोलकाता, 25 जुलाई: कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण से यहां के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल कृष्ण कांत बर्मन की शुक्रवार को मौत हो गई. उन्होंने बताया, "वह एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से पीड़ित थे और कल शाम उनकी मौत हो गई. उनके परिवार को कोरोना योद्धाओं के लिए राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दस लाख रुपए दिए जाएंगे."
कोलकाता पुलिस के तीन कर्मियों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तालताला महिला पुलिस थाने की प्रभारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 270 से अधिक पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में संक्रमण का उपचार चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि अब तक कोलकाता पुलिस कर्मियों को मिला कर राज्य में 900 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

