देश की खबरें | मिट्टी का टीला ढहने से एक बच्ची, दो महिलाओं की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बसिंघा गांव में खुदाई करते समय मिट्टी का एक भारी टीला ढह गया, जिसमें दबकर एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई तथा दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चित्रकूट (उप्र), 19 फरवरी जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बसिंघा गांव में खुदाई करते समय मिट्टी का एक भारी टीला ढह गया, जिसमें दबकर एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई तथा दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि बसिंघा गांव में सटेहता नाला के किनारे शुक्रवार को दोपहर के समय कई महिलाएं और बच्चियां मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रही थीं कि तभी एक भारी टीला ढह गया जिसमें दबकर 12 वर्षीय नीतू, सुनीता (33) और ज्ञाना देवी (30) की मौके पर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में बच्ची देवी (40) और अनुराधा (13) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उधर, लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर