देश की खबरें | अंडमान में कोरोना वायरस का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,949 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक मामला आने से संक्रमितों की संख्या 4,949 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पोर्ट ब्लेयर, छह जनवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक मामला आने से संक्रमितों की संख्या 4,949 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 4,949 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आठ लोग ठीक हो गए और इसी के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 4,856 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 31 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर द्वीप समूह में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य की रक्षा से जुड़े निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 1,87,115 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

