एजेंसी न्यूज

महिला भाजपा नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक गिरफ्तार

अपूर्वा सिंह ने सोशल मीडिया पर आई अपनी इस तरह की मॉर्फ (बदली गई) तस्वीर को लेकर 19 मार्च को दर्ज शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को ट्विटर पर निराशा प्रकट की थी। इसके बाद गिरफ्तारी हुई।

महिला भाजपा नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक गिरफ्तार
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली भाजपा की आईटी सेल की सह-संयोजक अपूर्वा सिंह की ‘मॉर्फ की गयी’ तस्वीर कथित रूप से सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपूर्वा सिंह ने सोशल मीडिया पर आई अपनी इस तरह की मॉर्फ (बदली गई) तस्वीर को लेकर 19 मार्च को दर्ज शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को ट्विटर पर निराशा प्रकट की थी। इसके बाद गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या महिला भाजपा समर्थक होना गलत है? तो क्यों ये कांग्रेस, सपा और खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मेरी तस्वीर में छेड़छाड़ करके अभद्र बनाकर वायरल कर रहे हैं? क्या उनकी मां-बहनें नहीं हैं?’’

अपूर्वा ने ट्वीट किया, ‘‘दो महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन ना तो तस्वीर हटाई गयी और ना ही कोई कार्रवाई की गयी।’’

दिल्ली पुलिस ने रविवार को उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने फेसबुक पर अपूर्वा सिंह की मॉर्फ की गयी तस्वीर डालने के मामले में 33 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है और यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि किसने तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और किसने इसे सोशल मीडिया पर डाला।

पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येश रॉय ने कहा कि अपूर्वा सिंह की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है और सोशल मीडिया पर डाली गयी सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटा दी गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).