एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कैब चालक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने लाल किले के निकट एक कैब चालक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कैब चालक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने लाल किले के निकट एक कैब चालक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फिरोज नामक व्यक्ति ने 15 अप्रैल को विवाद होने के बाद एक कैब चालक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम. के. मीणा ने कहा, "रविवार को फिरोज के ठिकाने के बारे में एक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने पर पहुंच गई।"

उन्होंने बताया कि जब फिरोज को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी की।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की। आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया।"

पुलिस ने बताया कि जाकिर नगर निवासी 36 वर्षीय कैब चालक मोहम्मद साकिब और पलवल निवासी लवकुश (15) को 15 अप्रैल की देर रात गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में साकिब की मौत हो गई थी। लवकुश भीख मांग कर गुजारा करता है।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात लगभग 12 बजे छत्ता रेल रेड लाइट पर पीड़ित की कार ई-रिक्शा से टकरायी जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसके एवं ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब हमलावरों ने भागने की कोशिश की तो साकिब ने उनमें से एक को पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि साकिब ने जिस व्यक्ति को पकड़ा था, उसने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).