Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के भदोही में सियार के हमले में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत
भदोही जिले के औराई क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक सियार के हमले में डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई.
भदोही (उप्र), 1 जुलाई : भदोही जिले के औराई क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक सियार के हमले में डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई.
औराई के थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया की औराई थाना क्षेत्र की तुलापुर वनवासी बस्ती में बृहस्पतिवार रात शंकर वनवासी अपनी पत्नी शीला और डेढ़ साल के बेटे देवा के साथ अपने मड़हे (कच्चा मकान) में सो रहा था, तभी एक सियार वहां आया और देवा को उठाकर ले गया. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
उन्होंने बताया कि शीला की अचानक आंख खुली और देवा को पास नहीं पाकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आस पास के लोगों ने मड़हे से पांच सौ मीटर दूरी पर एक सियार को देखा जो देवा को अपना निवाला बना रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

