देश की खबरें | केरल सोना तस्करी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राजनयिक सामान के साथ सोने की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राजनयिक सामान के साथ सोने की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि कन्नूर का रहने वाला रतीश 2019 और 2020 के बीच राजनयिक माध्यमों से विभिन्न देशों से भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है और वह फरार था।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि उसे मंगलवार को दुबई से आने पर हिरासत में लिया गया।

एनआईए ने रतीश समेत गिरोह के छह फरार सदस्यों की तलाश शुरू की थी और पांच जनवरी, 2021 को 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

एनआईए की जांच से पता चला था कि आरोपी हमसथ अब्दु सलाम के सहयोगी रतीश ने तिरुवनंतपुरम में तस्करी का सोना एकत्र किया था और इसे ब्रिक्री के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने नंदकुमार को भेज दिया था।

पांच जुलाई, 2020 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डे पर तैनात एक बैग से 14.82 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। यह बैग यहां तैनात एक वरिष्ठ राजनयिक के लिए था

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\