देश की खबरें | पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ, सरकार बताए : अशोक गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ हालिया 'संघर्ष विराम' को लेकर जनता के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को देना चाहिए।

जयपुर, पांच जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ हालिया 'संघर्ष विराम' को लेकर जनता के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को देना चाहिए।

गहलोत के अनुसार जनता के मन में जो सवाल हैं उनमें से एक यह भी है कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच 'संघर्ष विराम' किन शर्तों पर हुआ?'

गहलोत ने पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष विराम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को समझना चाहिए कि देश के मन में जो सवाल है वही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूछ रहे हैं- "देश नहीं हारा, फौज नहीं हारी, फिर क्यों डरी सरकार हमारी।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ''आखिर ट्रंप बार-बार कैसे भारत पर दबाव डालकर 'संघर्ष विराम' की बात कर रहे हैं?''

उनके अनुसार राहुल गांधी लगातार देशवासियों के आक्रोश को सरकार के सामने रख रहे हैं कि जब ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के ऊपर बढ़त ले रही थी तब ट्रंप के दबाव में आकर संघर्ष विराम क्यों किया गया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में गुस्सा था जिसके अनुरूप सेना ने आतंकियों एवं उनके पनाहगार देश पाकिस्तान पर कार्रवाई शुरू की। पूरा विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सरकार के साथ था एवं देश एकजुट होकर तैयार था कि इस बार आतंकवाद को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए सेना काम कर रही है। परंतु ट्रंप के 'संघर्ष विराम' वाले ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही भारत सरकार ने संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया। इससे पूरे देश में सरकार के प्रति नकारात्मक संदेश गया।

उन्होंने लिखा कि अब भी देश की जनता के मन में ये सवाल हैं जिनके जवाब भाजपा सरकार को देने चाहिए।

गहलोत ने सवाल किया कि अब तक पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी क्यों नहीं पकड़े गए हैं। उन्होंने सरकार से कई और सवाल भी किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट