देश की खबरें | आज ही के दिन भेजा था सोवियत संघ ने पहले जीव को अंतरिक्ष में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सभ्यता की शुरूआत से ही इनसान की जिज्ञासा ने उसे नये नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इनसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सभ्यता की शुरूआत से ही इनसान की जिज्ञासा ने उसे नये नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इनसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला।

इनसान यहीं नहीं रूका और अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है? मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था लेकिन इनसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले जीवित प्राणी के रूप में एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गया पहला जीवित प्राणी था। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इनसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

यह भी पढ़े | Delhi: हैवानियत की हदें पार, बुराड़ी में लिव-इन पार्टनर के 3 साल के बेटे से किया रेप, बाद में की हत्या.

देश दुनिया के इतिहास में 3 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा-बिहार में जिस प्रकार हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी.

1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगज़ेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा।

1903 : पनामा ने कोलंबिया से आजादी का ऐलान किया।

1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें ‘अलैक्जैंडर द ग्रेट’ और ‘मुगले आजम’ का जिक्र खास तौर से किया जा सकता है।

1911 : लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।

1933 : अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन। उन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन की थ्योरी देकर समाज के निर्धनतम सदस्यों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया।

1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंचा वह पहला जीवित प्राणी था।

1992 : राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

2004 : अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड