Delhi: हैवानियत की हदें पार, बुराड़ी में लिव-इन पार्टनर के 3 साल के बेटे से किया रेप, बाद में की हत्या
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुराड़ी (Burari) में एक दरिंदे ने तीन साल के मासूम के साथ पहले कुकर्म (Rape) किया और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे की मां और आरोपी एक साथ रहते थे.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुराड़ी (Burari) में एक दरिंदे ने तीन साल के मासूम के साथ पहले कुकर्म (Rape) किया और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे की मां और आरोपी एक साथ रहते थे. गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखी गई 21 वर्षीय लड़की से रेप
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में नाबालिग लड़के की हत्या और यौन उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 32 वर्षीय शुवान (Shuvan) को गिरफ्तार किया है. पेशे से कैब ड्राइवर आरोपी ने 28 अक्टूबर को अपने लिव इन पार्टनर के 3 वर्षीय बेटे को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद हत्या कर दी.
दिल्ली: बुराड़ी में 28 अक्टूबर को एक कैब ड्राइवर ने अपनी दोस्त के तीन साल के बेटे की दुष्कर्म के बाद हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
बताया जा रहा है कि घटना के चाँद दिन पहले ही बच्चे की मां अपने पति से झगड़ा होने के बाद आरोपी के साथ रहने आई थी. उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसका बेटा रो रहा था, इसलिए शुवान उसे अपनी कैब से घुमाने के लिए ले गया. तीन घंटे बाद वह बेटे को बेहोशी की हालत में लेकर घर लौटा और उसके शारीर पर कई चोटों के निशान थे.
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने बेटे के चोट के निशान के बारे में पूछा तो शुवान ने बताया कि यह निशान दवा से एलर्जी से हुए है. हालांकि जब बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो, महिला उसे लेकर एक सरकारी अस्पताल गई. तब डॉक्टरों ने कहा कि लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया और उसका गला घोंटा गया है. तब तक आरोपी अस्पताल से भाग गया. पुलिस ने सोमवार की रात को शुवान को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ हत्या, यौन उत्पीड़न और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

