देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अभियान के दूसरे दिन 1,007 अवैध ई-रिक्शा जब्त, 3,093 का चालान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा देने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बुधवार को भी 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गये और 3093 का चालान किया गया।
लखनऊ, दो अप्रैल उत्तर प्रदेश में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा देने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बुधवार को भी 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गये और 3093 का चालान किया गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऑटो चालक द्वारा पिछले दिनों देर रात एक महिला यात्री से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद योगी के निर्देश पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
एक आधिकारिक बयान में परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के हवाले से कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान मंगलवार से शुरू हुआ।
अभियान के दूसरे दिन 1007 ई-रिक्शा सीज और 3093 का चालान हुआ।
वहीं मंगलवार को 915 ई रिक्शा सीज किया गया था, जबकि 3035 का चालान हुआ था और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सिंह ने बताया कि इस दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)