जरुरी जानकारी | एनसीएलटी के आदेश पर फ्यूचर समूह की कंपनियों की बैठक टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर ग्रुप की कंपनियों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के निर्देश पर शेयरधारकों एवं ऋणदाताओं की 10-11 नवंबर को बुलाई गई बैठकों को टाल दिया है। इन बैठकों में रिलायंस रिटेल के साथ करार के तहत फ्यूचर एंटरप्राइजेज में फर्मों के संभावित विलय की मंजूरी ली जानी थी।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर फ्यूचर ग्रुप की कंपनियों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के निर्देश पर शेयरधारकों एवं ऋणदाताओं की 10-11 नवंबर को बुलाई गई बैठकों को टाल दिया है। इन बैठकों में रिलायंस रिटेल के साथ करार के तहत फ्यूचर एंटरप्राइजेज में फर्मों के संभावित विलय की मंजूरी ली जानी थी।

फ्यूचर ग्रुप की कंपनियों- फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन और फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने सोमवार को शेयर बाजारों को ये बैठकें टाले जाने की जानकारी दी।

एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने आज ही फ्यूचर समूह की कंपनियों को निर्देश दिया कि आवेदन पर अंतिम आदेश न आने तक कोई भी बैठक नहीं होगी। करीब 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर फ्यूचर समूह की कंपनियों ने एनसीएलटी के समक्ष बैठकों की तारीखें आगे बढ़ाने की अर्जी लगाई थी।

इस सौदे का विरोध कर रही दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी इस बैठकों की मंजूरी रद्द करने की गुहार लगाई थी। संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधिकरण ने आवेदनों पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। उसने अंतिम आदेश न आने तक बैठकों के आयोजन पर रोक लगा दी है।

फ्यूचर समूह की कंपनियों ने बताया कि एनसीएलटी के इस आदेश के बाद हितधारकों की मंजूरी लेने के लिए प्रस्तावित बैठकें टाल दी गई हैं। ये बैठकें 10-11 नवंबर को होने वाली थीं।

फ्यूचर समूह और रिलायंस रिटेल के बीच करार की घोषणा पिछले साल अगस्त में की गई थी। इसके तहत फ्यूचर समूह की 19 कंपनियों को मिलाकर एक कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज बनाई जानी है। उसके बाद इसका हस्तांतरण रिलायंस रिटेल को कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\