एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में श्रमिक की हत्या पर उमर अब्दुल्ला ने कहा; ऐसे घृणित हमले निंदनीय हैं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक गैर-स्थानीय श्रमिक की हत्या किए जाने की घटना पर शनिवार को दुख जताते हुए कहा कि ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर का शव मिला था.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में श्रमिक की हत्या पर उमर अब्दुल्ला ने कहा; ऐसे घृणित हमले निंदनीय हैं
Omar Abdullah (Photo- X/@OmarAbdullah)

श्रीनगर, 19 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक गैर-स्थानीय श्रमिक की हत्या किए जाने की घटना पर शनिवार को दुख जताते हुए कहा कि ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर का शव मिला था.

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले श्रमिक का शव दक्षिण कश्मीर जिले में जैनापुरा के वाची इलाके से बरामद किया गया. श्रमिक की पहचान अशोक चौहान के रूप में हुई, जो अनंतनाग के संगम इलाके में रहता था. यह भी पढ़ें : दिल्ली से लंदन जा रहे विस्तारा के विमान में मिली बम की धमकी झूठी निकली

अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अशोक चौहान की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ. ये हमले घृणित हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. मैं मृतकों के परिवार और प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’’ पुलिस के अनुसार, चौहान के शरीर पर दो गोलियां लगने के निशान थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).