एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | आईफोन पर ‘हमले’ के संदेश मुद्दे पर वैष्णव ने विपक्ष से कहा: फोन जमा करें व जांच में सहयोग करें

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आई फोन पर हैकरों की ओर से हमले की कोशिश करने संबंधी एप्पल के कथित संदेश को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को विपक्ष से कहा कि वे अपने फोन जमा करें और जांच में सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके।

ताजा खबरें | आईफोन पर ‘हमले’ के संदेश मुद्दे पर वैष्णव ने विपक्ष से कहा: फोन जमा करें व जांच में सहयोग करें

नयी दिल्ली, नौ फरवरी आई फोन पर हैकरों की ओर से हमले की कोशिश करने संबंधी एप्पल के कथित संदेश को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को विपक्ष से कहा कि वे अपने फोन जमा करें और जांच में सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केवल आरोप लगाने से नहीं चलेगा और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह एकतरफा नहीं चलेगा।’’

शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी ने पूरक प्रश्न में जानना चाहा था कि पिछले साल 30 अक्टूबर को उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों एक एसएमएस और ईमेल एप्पल से मिला जिसमें कहा गया था कि उनके आईफोन पर ‘सरकार प्रायोजित हमलावर हमले कर सकते हैं’।

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘इस संबंध में मैंने उसी दिन मंत्री को पत्र लिखा था। चार माह हो गए लेकिन अब तक जवाब नहीं आया।’’

इस पर वैष्णव ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि उसके फोन में समस्या है तो भारत के पास एक शानदार संस्थागत व्यवस्था ‘सर्ट-इन’ के माध्यम से है जो उच्च प्रौद्योगिकी वाला संगठन है जिसमें गहन प्रौद्योगिकी जांच की जाती है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘आप कृपया अपना फोन दीजिये। मैंने खुल कर, संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि अगर किसी माननीय सदस्य को या देश के किसी माननीय नागरिक को उसके फोन की हैकिंग संबंधी समस्या है तो कृपया अपना फोन जमा करें, कृपया सूचनाएं साझा करें, कृपया विस्तृत जानकारी दें, हम प्रौद्योगिकी के आधार पर जांच करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हो सकता कि केवल आरोप लगाए जाएं। अगर आरोप लगाए जाते हैं तो आपको जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा व्यवस्था के साथ सहयोग करना चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता।’’

उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत सरकार पर आरोप लगाता है तो इस देश के नागरिक होने के नाते और इस सदन के सदस्य के तौर पर यह उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह जांच में सहयोग करे ताकि सच सामने आए।

उन्होंने दोहराया कि संवाददाता सम्मेलन में और राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस विधेयक पर चर्चा के दौरान भी उन्होंने यही अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘और अगर माननीय सदस्य केवल आरोप लगाने के लिए ही खड़ी हैं तो यह कोई तरीका नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).