देश की खबरें | राज्यपाल के निर्देश पर लगाए उपद्रवियों के पोस्टर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गृह सचिव ने भेजा नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रांची में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई व्यापक हिंसा में शामिल उपद्रवियों की धर-पकड़ में तेजी लाने के लिए राज्यपाल के निर्देश पर मंगलवार को रांची पुलिस द्वारा उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाये के बाद राज्य के गृह सचिव ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेन्द्र कुमार झा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

रांची, 16 जून रांची में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई व्यापक हिंसा में शामिल उपद्रवियों की धर-पकड़ में तेजी लाने के लिए राज्यपाल के निर्देश पर मंगलवार को रांची पुलिस द्वारा उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाये के बाद राज्य के गृह सचिव ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेन्द्र कुमार झा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

राज्य सरकार और राजभवन में बढ़ती तनातनी का यह एक नया मामला प्रतीत होता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैगबंर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रांची में 10 जून को हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल के निर्देशानुसार 14 जून की शाम को रांची में कुछ सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा उपद्रवियों की तस्वीर वाले पोस्टर एवं होर्डिंग लगाए गए थे।

राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार देर रात रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा को इस संबंध में नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का कहा है।

नोटिस में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ‘‘ दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें।’’

नोटिस में नौ मार्च 2020 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया, ‘‘ 10 जून को रांची में हुई घटनाओं में नाजायज मजमों तथा हिंसा में कथित रूप से शामिल लोगों की तस्वीर वाले पोस्टर 14 जून को रांची पुलिस द्वारा लगाये गए, जिनमें कई लोगों के नाम एवं विवरण भी दिये गये हैं। यह विधि सम्मत नहीं है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नौ मार्च 2020 को एक जनहित याचिका के संबंध में दिए आदेश के विरुद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\