देश की खबरें | गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नायडू ने आडवाणी सहित अपने गुरुओं के प्रति आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरु पूर्णिमा की पूर्व संख्या पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने विचारों और जीवन को संवारने के लिए लालकृष्ण आडवाणी सहित अपने सभी गुरुओं के प्रति शनिवार को आभार प्रकट किया।

नयी दिल्ली, चार जुलाई गुरु पूर्णिमा की पूर्व संख्या पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने विचारों और जीवन को संवारने के लिए लालकृष्ण आडवाणी सहित अपने सभी गुरुओं के प्रति शनिवार को आभार प्रकट किया।

फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में स्वतंत्रता सेनानी और नेता तेन्नेती विश्वनंदम और बाद में आडवाणी से मिली शिक्षाओं को याद किया है।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महज सवा साल की उम्र में अपनी मां को खोने वाले नायडू ने अपने दादा-दादी को अपना पहला गुरु बताया है। उन्होंने 55 अन्य गुरुओं का भी नाम लिया है जिन्होंने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में उनकी जीवन संवारने में मदद की।

शिष्य के जीवन के सर्वांगीण विकास में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए नायडू ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे प्रौद्योगिकी के इस जमाने में शिक्षा में व्यक्तिगत पुट भी डालें।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु सरकार का ऐलान, चेन्नई में छह जुलाई से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी.

उन्होंने इसपर जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ही सही संस्कारों और विचारों एवं परिपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करते हैं।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरनेट कभी भी एक गुरु का स्थान नहीं ले सकता है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘इंटरनेट आपको जमाने भर की सूचनाएं उपलब्ध करा सकता है, लेकिन सिर्फ एक गुरु ही कौशल का विश्लेषण करने और उसका मूल्यांकन करना सिखा सकता है। इसी कौशल से आपको जीवन में मुश्किल समय से बाहर निकलने का तरीका मिलेगा।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\