देश की खबरें | ओवल क्यूरेटर के साथ बहस पर पार्थिव ने कहा, गंभीर के पास नाराजगी जताने का कारण था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बुधवार को कहा कि द ओवल में सरे के मैदानकर्मियों के प्रमुख ली फोर्टिस के साथ तीखी बहस के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर को नाराजगी जताने का पूरा अधिकार था।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बुधवार को कहा कि द ओवल में सरे के मैदानकर्मियों के प्रमुख ली फोर्टिस के साथ तीखी बहस के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर को नाराजगी जताने का पूरा अधिकार था।
मंगलवार को जब भारतीय टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले ओवल में अभ्यास कर रही थी तब फोर्टिस ने गंभीर को पिच से ढाई मीटर दूर रहने को कहा जिसके बाद गंभीर और उनके बीच तीखी बहस हुई है।
पार्थिव ने यहां ‘पीटीआई वीडियोज’ से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यशाली है कि इस तरह की घटना हुई। लेकिन गौतम को नाराजगी जताने का अधिकार है। एक क्यूरेटर के रूप में बेशक आप किसी को पिच का मुआयना करने से नहीं रोक सकते। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘यही मुख्य कोच की भूमिका है। आप और क्या उम्मीद कर रहे हैं? कोई मुख्य कोच जाकर पिच का निरीक्षण नहीं करेगा... यह बिल्कुल भी संभव नहीं है।’’
पार्थिव ने आगे कहा, ‘‘यह सब प्रसारित हो रहा था। यह इंग्लैंड का अनुचित व्यवहार है जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।’’
मंगलवार को गंभीर को फोर्टिस से बहस करते हुए देखा गया। गंभीर ने अंगुली से इशारा करते हुए उन्हें कहा, ‘‘आप हमारे में से किसी को नहीं बता सकते कि हमें क्या करना है, आपको हमें बताने का कोई अधिकार नहीं है, आप सिर्फ एक मैदानकर्मी हैं, इससे अधिक कुछ नहीं।’’
फोर्टिस ने जवाब दिया, ‘‘मुझे इसकी शिकायत करनी होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

