एजेंसी न्यूज

भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने Urfi Javed का बयान दर्ज किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद का बयान दर्ज किया.

भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने Urfi Javed का बयान दर्ज किया
उर्फी जावेद (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 14 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद का बयान दर्ज किया. वाघ ने जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद जावेद अम्बोली थाने में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचीं. यह भी पढ़ें : Delhi: जश्न में फायरिंग के दौरान शख्स के चेहरे पर लगी गोली

वाघ महाराष्ट्र भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष हैं और उन्होंने जावेद के सार्वजनिक स्थलों पर कथित तौर पर ‘अनुचित’ परिधान पहनने की शिकायत की थी. अधिकारी ने बताया कि वाघ की शिकायत पर अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).