देश की खबरें | जादू-टोना के संदेह में ओडिशा में बुजुर्ग दंपत्ति के घर में आग लगायी गयी, दोनों की जलकर मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जाजपुर, 20 जुलाई ओडिशा में जाजपुर जिले के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने जादू-टोना के संदेह में एक बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगा दी जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को कलिंगा थाना क्षेत्र के नीमपल्ली गांव में हुई और इसकी जानकारी सुबह मिली।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः पुलिस ने एक ऐसे शख्स को किया गिरफ्तार जो रिकवर हुआ मरीज बनकर प्लाजमा दान करने के नाम करता था ठगी.

जाजपुर रोड के उपसंभागीय अधिकारी पी नायक ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव के ही शैला बालामूच (64) और बसंती बालामूच (60) के रूप में हुई है । अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस वजह से यह घटना घटी और आरोपी कौन-कौन थे।

पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीणों को उन पर जादू-टोना करने का संदेह था और बदमाशों ने रविवार देर रात उनके घर में आग लगा दी। दोनों उस वक्त गहरी नींद में थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1192 मौतें, 1924 नए मामले: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शैला के रिश्तेदार टीपू बुलीउली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

नायक ने कहा, ‘‘ जांच चल रही है। हम इस आरोप को भी ध्यान में रखकर चल रहे हैं कि इस दंपति को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया।’’

जाजपुर जिले में इस महीने जादूटोना से संबंधित हत्या की यह दूसरी घटना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)