Rajasthan: अवैध संबंध के शक में युवक ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या

राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Credit- Pixabay

जयपुर, 26 जून : राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. सेवर थाने के प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि घटना शहर की सैनिक कॉलोनी में हुई. आरोपी सतेंद्र कुमार ने मंगलवार रात अपनी पत्नी रजनी का उस वक्त गला रेत दिया जब वह सो रही थी.

घटना के समय घर में बच्चे भी सो रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई बार वार भी किए. पुलिस के अनुसार व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं. यह भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में युवक ने की पत्नी की गला रेत कर हत्या

पुलिस ने बताया कि सतेंद्र ने पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. दंपति की दो बेटियां और एक बेटा है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड