देश की खबरें | मोदी के जन्मदिन पर धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के तहत 11 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबी एवं घरेलू सामान खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए ।

देहरादून, 17 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के तहत 11 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबी एवं घरेलू सामान खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 25 स्वयं सहायता समूहों को भी चेक प्रदान किए। इस दौरान 10 समूहों को 75-75 हजार रुपये के सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ),पांच समूहों को 10-10 हजार रुपये के ‘रिवाल्विंग फंड’ तथा 10 अन्य समूहों को डेढ़ लाख से छह लाख रुपये के चेक प्रदान किये गये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को घर के बर्तन और अन्य जरूरी सामान के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं लेकिन भविष्य में उन्हें छह-छह हजार रुपये दिये जायेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल से उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की और कहा कि हमारे बीच अनेक ऐसे परिवार हैं जिन्हें अपना खुद का घर मिलना किसी सपने के पूर्ण होने से कम नहीं है।

धामी ने कहा कि गरीबों को अपना पक्का घर देना योजना मात्र नहीं है बल्कि यह प्रदेश के एक-एक वंचित को इस बात का विश्वास देने की प्रतिबद्धता है कि सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले नौ वर्षों में चार करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं जिनमें से करीब 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 36,229 आवासों का निर्माण पूर्ण करते हुए 609.24 करोड़ की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जा चुकी है।

बाद में, धामी ने यहां एक संस्थान में बेसहारा बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट