देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री चौहान ने गरीबों के लिए आवास योजना की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सरकारी आवास योजनाओं से छूट गए गरीब लोगों के लिए मंगलवार को 'मुख्यमंत्री जन आवास योजना' की घोषणा की।

भोपाल, 15 अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सरकारी आवास योजनाओं से छूट गए गरीब लोगों के लिए मंगलवार को 'मुख्यमंत्री जन आवास योजना' की घोषणा की।

चौहान भोपाल के लाल परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "हमने संकल्प लिया है कि राज्य में कोई भी गरीब बिना छत के न रहे। हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 44 लाख घर बनाए हैं। इसके अलावा आवास प्लस के तहत 22 लाख घर और बनाए जाने हैं।"

चौहान ने राज्य में सभी लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कई गरीब लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि उनके पास कच्चे मकान हैं और आवास प्लस में उनका नाम नहीं है। आवास प्लस में बचे लोगों को निःशुल्क आवास उपलब्ध कराने हेतु हमने मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करने का निर्णय लिया है

चौहान ने कहा कि एक समय था जब मध्य प्रदेश बीमारू (श्रेणी) राज्य था। सड़क, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि उस समय और अब की स्थिति में बहुत अंतर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ 2003 में उत्तरी मप्र में डकैतों का आतंक था, सरकार ने उन्हें खत्म करने का फैसला किया और छह महीने के भीतर ऐसा किया।’’

उन्होंने कहा, "इससे पहले, नक्सलियों ने (कांग्रेस सरकार के तहत) एक मंत्री का गला काट दिया था, लेकिन हमने राज्य में सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) नेटवर्क को ध्वस्त करने के अलावा उन्हें खत्म कर दिया है।"

राज्य में भाजपा के शासन की तुलना पिछले कांग्रेस शासन से करते हुए चौहान ने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय अब 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले (2003 में) 12,000 रुपये थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू