एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’।

खेल की खबरें | टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है

लंदन, नौ जुलाई भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’।

कोहली अब लंदन में रहते हैं। वह हाल में विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में दिखाई दिए जिसमें वह भूरे रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इसके बाद वह तुरंत ‘यूवीकैन’ कैंसर फंडरेजर (धनराशि जुटाना) कार्यक्रम में पहुंच गए।

भारतीय टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता ने कोहली के टीम का हिस्सा नहीं होने का जिक्र क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी।

प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर ने कहा, ‘‘मैदान पर हमें आपकी कमी खलती है। ’’

रवि शास्त्री, क्रिस गेल, केविन पीटरसन और युवराज तब कोहली के बगल में खड़े थे और इस भारतीय सुपरस्टार ने कुछ देर रुककर जवाब दिया, ‘‘मैंने अभी दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। आपको पता है कि जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं तो यह आराम करने का समय होता है। ’’

कोहली इस ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम के बीच में आए लेकिन स्पष्ट रूप से ‘शोस्टॉपर’ रहे।

उन्होंने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की जो उस समय मुख्य कोच थे जब कोहली टेस्ट टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले गए थे।

कोहली ने कहा, ‘‘सच कहूं तो अगर मैं तब उनके साथ नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट में जो हुआ वो मुमकिन नहीं हो पाता। हमारे बीच जो स्पष्टता थी वो ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। क्रिकेटरों के करियर में आगे बढ़ने के लिए यही सब कुछ होता है। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह सवालों का डटकर सामना किया, वह अहम था। वर्ना चीजें अलग हो सकती थीं। मेरे मन में हमेशा उनके लिए सम्मान और आदर है क्योंकि वह मेरी क्रिकेट यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। ’’

शास्त्री ने भी कोहली की तारीफ का जवाब देते हुए कहा कि वह पिछले 15 साल के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटर हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘‘आप विश्व कप और दूसरे खिताब जीतते हैं लेकिन वह लाल गेंद के क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे। एक बार जब उन्होंने सफलता का मंत्र तय कर लिया तो बाकियों को भी उनका अनुसरण करना पड़ा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत आज टेस्ट क्रिकेट में इस स्तर पर खेल रहा है, विशेषकर उनके नेतृत्व में जो युवा पीढ़ी खेली है, उन्हें उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। यहां तक कि विश्व क्रिकेट को भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। भारत के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से पैसा आया और बीसीसीआई को उसका हिस्सा मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).