देश की खबरें | अपने जन्मदिन पर युवराज ने किसानों के मसले का समाधान निकलने की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक पूर्व हरफनमौला युवराज ने शनिवार को 39 साल के हो रहे हैं लेकिन अपना जन्मदिन मनाने की बजाय उन्होंने किसानों के मसलों का बातचीत के जरिये हल निकलने की उम्मीद जताई ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक पूर्व हरफनमौला युवराज ने शनिवार को 39 साल के हो रहे हैं लेकिन अपना जन्मदिन मनाने की बजाय उन्होंने किसानों के मसलों का बातचीत के जरिये हल निकलने की उम्मीद जताई ।

युवराज ने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधारों का किया समर्थन, कहा- ज्यादा निवेश से किसानों को ज्यादा लाभ.

युवराज ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ जन्मदिन कोई ख्वाहिश या इच्छा पूरी करने का मौका होता है लेकिन जन्मदिन मनाने की बजाय मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे किसानों और हमारी सरकार के बीच जारी बातचीत से इस मसले का कोई हल निकल आये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि किसान भारत की जीवनरेखा हैं और मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका शांतिपूर्ण संवाद से समाधान नहीं निकल सकता हो ।’’

यह भी पढ़े | Delhi Shocker: विवाद के दौरान शख्स को बेरहमी से 22 बार घोपा छुरा, मौके पर मौत.

युवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादास्पद बयानों से भी खुद को अलग कर लिया जो उन्होंने इस सप्ताह विरोध प्रदर्शन के दौरान दिये थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते मैं योगराज सिंह के बयानों से दुखी और निराश हूं । मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और मैं उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखता ।’’

युवराज ने कहा ,‘‘ मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पूरी सावधानी रखें । महामारी अभी गई नहीं है और हमें इसे हराने के लिये एहतियात बरतनी ही होगी ।’’

उन्होंने आखिर में लिखा ,‘‘ जय जवान । जय किसान । जय हिंद ।’’

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान नये कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं । उनका दावा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था खत्म होने से वे बड़े कारपोरेट समूहों के मोहताज हो जायेंगे ।

किसानों के समर्थन में खेल रत्न पुरस्कार विजेता मुक्केबाज और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजेंदर सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार वापिस करने की धमकी दी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान