देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश; हल्की बारिश जारी रहने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, आगामी घंटों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, आगामी घंटों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 7.3 मिमी बारिश दर्ज की।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम में 2.8 मिमी, लोधी रोड में 9.5 मिमी, रिज में 5.6 मिमी, आया नगर में 1.5 मिमी, प्रगति मैदान में 9.5 मिमी और पूसा में 7.5 मिमी बारिश हुई।
इसके अनुसार, पालम में 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 17.2 मिमी बारिश हुई, जबकि रिज स्टेशन पर 10.4 मिमी, आयानगर में आठ मिमी, नजफगढ़ में 13.5 मिमी और पूसा में 12.5 मिमी बारिश हुई। जनकपुरी और नरेला में सबसे कम क्रमशः तीन मिमी और 0.5 मिमी बारिश हुई।
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि रिज और लोधी रोड में क्रमशः 33.1 और 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, आयानगर में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री कम है। पालम और रिज दोनों में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 80 प्रतिशत और शाम साढ़े पांच बजे 100 प्रतिशत के बीच रहा।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश जारी रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

