एजेंसी न्यूज

कोहली से तुलना पर बाबर ने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग

आजम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप तुलना नहीं करेंगे तो यह अच्छा होगा। मैंने कहा है कि वह अलग तरह के खिलाड़ी है, मै अलग तरह का खिलाड़ी हूं।’’

कोहली से तुलना पर बाबर ने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग

कराची, 18 मई पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम ने भारतीय रन मशीन विराट कोहली से तुलना के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को कहा कि दोनों ‘अलग’ तरह के खिलाड़ी है और उनसे मेरी तुलना करना सही नहीं है।

आजम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप तुलना नहीं करेंगे तो यह अच्छा होगा। मैंने कहा है कि वह अलग तरह के खिलाड़ी है, मै अलग तरह का खिलाड़ी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल अच्छी बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहा हूं और जब भी मैं मैदान में उतरता हूं तो अपनी टीम को हर बार जीत दिलाने की कोशिश करता हूं।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली खुद को साबित कर चुके है जबकि 25 साल के बाबर लगातार अच्छे प्रदर्शन से तीनों प्रारूपों तेजी से आगे बढ़ रहे है।

कोविड-19 महामारी के संदर्भ ने जब बाबर से खाली स्टेडियम में खेलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पहले से इसके अभ्यस्त है।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान बने आजम ने कहा, ‘‘हम अन्य टीमों की तुलना में इसके बारे में बेहतर जानते है कि बिना दर्शकों के खेलना कैसा लगता है। हम पिछले दस साल से दुबई में लगभग खाली स्टेडियम में मैच खेल रहे है।’’

कोविड-19 के कारण कई क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप पर भी संशय बरकरार है।

बाबर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ टी20 विश्व कप के बारे में मुझे यकीन है कि आईसीसी कोई निर्णय लेने से पहले सब कुछ ध्यान में रखेगा। पीसीबी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह इंग्लैंड का दौरा तभी करेंगे जब सुरक्षा को लेकर 110 प्रतिशत सुनिश्चित होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).