देश की खबरें | सत्ता में आने पर दो-तीन साल के भीतर गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी - कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सत्ता में आने के दो-तीन साल के भीतर ही पार्टी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी।
देहरादून, आठ नवंबर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सत्ता में आने के दो-तीन साल के भीतर ही पार्टी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी।
यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “हम गैरसैंण में स्थायी राजधानी के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं जुटाएंगे और सत्ता में आने के दो-तीन साल के अंदर राजधानी वहां स्थानांतरित कर देंगे।”
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है और उसके लिए आगे भी जो जरूरी होगा वह किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “ गैरसैंण के लिए जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे। गैरसैंण हम सब की भावनाओं का केंद्रबिंदु है, उसको लेकर उन्हें (कांग्रेस को) चिंतित होने की जरूरत नहीं है। गैरसैंण को हमने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है तो उसे लेकर आगे भी कुछ करते रहेंगे।’'
पृथक राज्य के लिए आंदोलन करने वालों के लिए भावनात्मक मुददा रहे चमोली जिले में स्थित गैरसैंण को पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था ।
उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

