देश की खबरें | सत्ता में आने पर शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता की जांच करवाएंगे : पश्चिम बंगाल भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता मिली तो राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितता की छानबीन के लिए एक जांच आयोग बनाया जाएगा।

कोलकाता, 17 फरवरी भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता मिली तो राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितता की छानबीन के लिए एक जांच आयोग बनाया जाएगा।

भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से शिक्षकों की भर्ती में अंशमात्र भी पारदर्शिता नहीं बरती गयी और इस सप्ताह जारी मेधा सूची भी अपवाद नहीं है।

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने 15,284 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सोमवार को मेधा सूची जारी की थी। बोर्ड ने पूर्व में 16,500 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में अनियमितता को संस्थागत रूप दिया। अनुबंध आधार पर भर्ती में भी अनियमितता हुई है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केवल क्रमांक संख्या नहीं बल्कि संपूर्ण मेधा सूची का प्रकाशन करना चाहिए।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों के वेतन में भी काफी विसंगति है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम 19 फरवरी को शहर के कॉलेज स्ट्रीट से एसप्लानेड इलाके तक विरोध मार्च निकालेंगे।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य बजट में पारा-शिक्षकों के लिए वेतन में तीन प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन शिक्षकों ने इसे अपर्याप्त बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\