देश की खबरें | सत्ता में आने पर भाजपा ‘कट-मनी’ संस्कृति खत्म कर राज्य का विकास करेगी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार पर ‘‘कट मनी और गिरोह संस्कृति’’ शुरू करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा चक्रवात ‘अम्फान’ राहत कोष में गबन की जांच कराएगी और दोषियों को जेल भेजेगी।

काकद्वीप (पश्चिम बंगाल), 18 फरवरी पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार पर ‘‘कट मनी और गिरोह संस्कृति’’ शुरू करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा चक्रवात ‘अम्फान’ राहत कोष में गबन की जांच कराएगी और दोषियों को जेल भेजेगी।

शाह ने कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री को बदलने के लिए नहीं बल्कि घुसपैठ को बंद करने तथा पश्चिम बंगाल को एक विकसित राज्य में परिवर्तित करने की है।

उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘परिवर्तन यात्रा मुख्यमंत्री या किसी मंत्री को बदलने के लिए नहीं है। यह तो घुसपैठ को बंद करने तथा बंगाल का कायाकल्प करने के लिए है। आप भाजपा को वोट तो करो, अवैध प्रवासी तो क्या, सीमापार से एक पंछी को भी राज्य में घुसने की इजाजत नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की लड़ाई बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की है। यह लड़ाई बूथ स्तर के हमारे कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस के गिरोह के बीच है।’’

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल के ‘गुंडों’ और ‘गिरोह’ से निबटने के लिए तैयार है।

शाह ने ‘अम्फान’ चक्रवात के बाद राहत कोष वितरण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी तृणमूल शासन पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने चक्रवात अम्फान के बाद राहत राशि भेजी थी लेकिन तृणमूल के नेताओं ने इसमें सेंध लगाई। सत्ता में आने पर हम अम्फान राहत कोष के वितरण में भ्रष्टाचार की छानबीन के लिए एक जांच समिति बनाएंगे। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।’’

चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण मई 2020 में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में बड़ी तबाही हुई थी।

शाह ने कहा, ‘‘चक्रवात और प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की जान बचाने के लिए एक कार्यबल गठित करेंगे।’’

‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर उपजे विवाद के बारे में शाह ने कहा, ‘‘बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नारे के कारण नाराज हुईं।’’

गौरतलब है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने से नाराज बनर्जी ने संबोधन करने से इनकार कर दिया था।

राज्य में राजनीतिक हिंसा के शिकार बने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के नामों का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने डर का माहौल बनाया लेकिन भाजपा, तृणमूल के ‘गुंडो’ का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको लगता है कि हम तृणमूल कांग्रेस के गुंडों से डर जाएंगे ? वे भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते। सत्ता में आने पर हम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में संलिप्त सभी साजिशकर्ता को जेल भेजेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडो’ ने अब तक 130 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान ली है।

तृणमूल कांग्रेस में ‘‘वंशवादी राजनीति’’ पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जनता के लिए काम करने के बजाए अपने भतीजे के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार की दिलचस्पी केवल भतीजा के कल्याण में है। जनता के कल्याण में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।’’

शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आती है तो राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की वित्तीय हालत इतनी खराब है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला। सत्ता में आने पर हम इसे लागू करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\