एजेंसी न्यूज

शिवसेना (यूबीटी) की शाखा तोड़े जाने पर ठाकरे ने कहा: सत्तासीन लोगों को सबक सिखाया जाएगा

शिवसेना (यूबीटी) के नियंत्रण वाली एक शाखा (स्थानीय स्तर के कार्यालय) को ‘ढहा देने’ को लेकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना पर प्रहार करते हुए उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों को सबक सिखाया जाएगा.

शिवसेना (यूबीटी) की शाखा तोड़े जाने पर ठाकरे ने कहा: सत्तासीन लोगों को सबक सिखाया जाएगा
उद्धव ठाकरे (Photo Credits ANI)

ठाणे, 11 नवंबर: शिवसेना (यूबीटी) के नियंत्रण वाली एक शाखा (स्थानीय स्तर के कार्यालय) को ‘ढहा देने’ को लेकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना पर प्रहार करते हुए उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों को सबक सिखाया जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं के साथ ठाकरे तोड़ दी गयी शाखा को देखने यहां मुम्ब्रा पहुंचे थे लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे को काले झंडे दिखाये.

जब स्थिति तनावपूर्ण हो गयी तब ठाकरे और उनकी पार्टी के सहयोगी वहां से चले गये. इन नेताओं को तोड़ दी गयी शाखा से कुछ मीटर तक दूर तक पहुंचने के बाद लौटना पड़ा. मुम्ब्रा ठाणे में एक मुस्लिम बहुल इलाका है। यह मुख्यमंत्री शिंदे का गढ़ है. मुम्ब्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘ जो लोग सत्ता के शिखर पर आसीन हैं, उन्होंने शाखा को ढहा दिया. मैं यहां आपको बुलडोजर दिखाने आया हूं। हमारे पोस्टर फाड़ दिये गये हैं। हम चुनाव में आपके अहंकार को चूर-चूर कर देंगे.’’

प्रशासन के असहाय हो जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ‘‘ हमारी जमीन अतिक्रमित कर ली गयी है. हमारे पास सारे दस्तावेज हैं.’’ शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शाखा रोज एकत्रित होगी. प्रशासन और पुलिस को चेतावनी देते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘ आप चोरों के दास नहीं हैं. आपने चोरों की रक्षा की है लेकिन चोरों ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ा है. अब मधुमक्खियां डंक मारेंगी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).